फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MaharajGanj: रात में फिर गांव की ओर आया तेंदुआ, ग्रामीणों ने हिम्मत करके भगाया

Mon, 15 Aug 2022 10:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक नौतनवां सुनील कुमार राय पुलिस बल के साथ तथा डिप्टी रेंजर राकेश कुमार भी वनकर्मियों के साथ पहुंचे। पुलिस और वनकर्मियों के साथ ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार राजभर ने ग्रामीणों के साथ जंगल के किनारे गश्त की।
विज्ञापन
नौतनवां क्षेत्र के गांव चकदह के बेलभार टोले पर तेंदुआ आने की सूचना पर लगी भीड़।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रात में फिर गांव की ओर आए तेंदुए को ग्रामीणों ने भगाया
विज्ञापन

जंगल के किनारे गश्त कर रही वन विभाग की टीम, गांव के पास लगाया गया पिंजड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां। चकदह गांव के बेलभार टोले पर शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे तेंदुआ गांव के पास आ गया था। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल की तरफ चला गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और वनकर्मियों की टीम पहुंची और ग्रामीणों के साथ जंगल के किनारे गश्त शुरू कर दी।
सोहगी बरवा वन्यजीव प्रभाग के उत्तरी चौक रेंज के घोड़ाहवा बीट के जंगल से सटे गांव चकदह के बेलभार टोले पर बीते बुधवार को बकरी चराने गए दस वर्षीय अमित यादव को तेंदुए ने शिकार बनाया था। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को सुबह शव बघेला नदी के पार जंगल में शव मिला था। ग्रामीणों ने शव को उठा लाया था।
विज्ञापन

गांव के रामकुंडल यादव, तबारक हुसैन, गिरजेश यादव, दुर्गेश यादव, श्रीगणेश ने बताया कि तेंदुआ बृहस्पतिवार की शाम को ही जहां बालक को मारकर खाया था, वह बचे शव को खोज रहा था। जब नहीं मिला तो तेंदुआ रात में जंगल से निकलकर गांव की तरफ आ रहा है। शुक्रवार रात लगभग 10 बजे तेंदुआ शिकारी यादव के घर के करीब आया था। लाठी डंडा लेकर तेंदुआ की निगरानी में लगे ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाया, उसके बाद तेंदुआ जंगल की तरफ चला गया।
विज्ञापन

सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक नौतनवां सुनील कुमार राय पुलिस बल के साथ तथा डिप्टी रेंजर राकेश कुमार भी वनकर्मियों के साथ पहुंचे। पुलिस और वनकर्मियों के साथ ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार राजभर ने ग्रामीणों के साथ जंगल के किनारे गश्त की। डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें