नौतनवा। सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के टेढ़ी घाट बीट के जंगल के किनारे बसे गांव सेमरहवा में बृहस्पतिवार को जंगल के किनारे चर रही गाय पर तेंदुआ ने हमला कर घायल कर दिया। आसपास मौजूद चरवाहों के शोर मचाने पर तेंदुआ गाय को छोड़कर जंगल में चला गया।
जानकारी के मुताबिक, सेमरहवा गांव के बरतानी टोले की तेरासी देवी की गाय गांव से पूरब जंगल के किनारे चर रही थी कि झाड़ी से निकलकर तेंदुआ अचानक गाय पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। आवाज सुनकर आसपास मौजूद चरवाहों ने एकजुट होकर शोर मचाया तो तेंदुआ गाय को छोड़कर जंगल में चला गया। गाय पर तेंदुआ के हमले से ग्रामीणों में दहशत है। संवाद