उप्र. लेखपाल संघ मांगो को लेकर तहसीलों के साथ जिला मुख्यालय पर बुधवार दूसरे दिन भी धरना दिया। इस दौरान लेखपालों ने प्रदेश सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। और अपनी छ: सूत्री मांगों को पूरा न होने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया।
जिलाध्यक्ष रूदल प्रसादन ने कहा कि यह धराना आगामी 29 अगस्त तक चलेगा। यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो लेखपाल इस धरने को आंदोलन का रूप देंगे। कहा कि इस दौरान लेखपाल किसी भी सरकारी कार्यों का निष्पादन नहीं करेंगे।
पूर्व खंड मंत्री किशोर प्रसाद ने कहा कि लेखपालों की मांगे जायज है। प्रदेश सरकार को इस पर अविलंब ध्यान देना चाहिए। जिला मंत्री भगवान ने कहा कि लेखपालों की नैतिक जिम्मेदारी है कि आपने हक के लिए संघर्ष करें। यही संघर्ष प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित करेगी।
सदर तहसील अध्यक्ष लोकपति त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार लेखपालों के समस्याओं के निस्तारण के बारे में मौन है लेखपाल भी इस बार आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है।
इस दौरान श्रवण पटेल, अनवारूल्लाह खां, गजेंद्र भारती, रामप्रसाद पांडे, इन्द्र कैलाश, जनार्दन, अशोक मिश्रा, जैनुद्दीन, रामबचन, जयप्रकाश, अनवर अली सहित भारी संख्या में लेखपाल उपस्थित रहे।