फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित रहने पर लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान दिवस में अनुपस्थित लेखपाल निलंबित
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। तहसील मुख्यालय नौतनवां में कार्यरत लेखपाल मारकंडेय पांडेय को एसडीएम राम सजीवन मौर्य ने समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने सहित अन्य कार्यों के प्रति लापरवाही के आरोप में शनिवार को निलंबित कर दिया। एसडीएम ने बताया कि लेखपाल मारकंडेय पांडेय आए दिन शासकीय कार्यों में लापरवाही बरत रहे थे। दैवीय आपदा रिपोर्ट लगाने में हीलाहवाली कर रहे थे। समाधान दिवस व अन्य समीक्षा बैठकों में अनुपस्थिति के अलावा किसी शासकीय कार्य में रुचि नहीं ले रहे थे। एसडीएम ने बताया कि लेखपाल को कार्य में सुधार लाने के लिए कई बार चेतावनी भी दी गई। सुधार न होने पर शनिवार को लेखपाल मारकंडेय पांडेय को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें