तहसीलों में तीसरे दिन भी लेखपालों ने दिया धरना
सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, कहा-शासन मांगों के प्रति गंभीर नहीं
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में लेखपाल संघ की ओर से बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी सभी तहसीलों में धरना जारी रहा। लेखपालों ने मांगों को पूरा नहीं करने पर नाराजगी जाहिर की। लेखपालों ने कहा कि शासन प्रशासन मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। सदर, निचलौल, नौतनवां, फरेंदा तहसीलों में धरना देकर आवाज बुलंद की गई। धरना शुक्रवार को भी जारी रखने का एलान किया गया।
सदर तहसील में धरने के दौरान अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि काम काज बंद कर आंदोलन शुरू किया गया है। सभी लेखपाल एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने में लगे हैं। इस दौरान सुनील कुमार, दीपक मणि पांडेय, जुलकरर्नैन, मैनुद्दीन, रंजन, लोकपति त्रिपाठी, राजकुमार, अशोक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार आठ सूत्री मांगों को लेकर लेखपाल संघ का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। तहसील अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने से समस्या जस की तस बनी है। इस मौके पर दीपेंद्र कुमार धवल, कृष्ण गोपाल, रसीद खान, विक्की, जैनुद्दीन, अशोक कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार लेखपाल संघ तहसील फरेंदा के सदस्यों का कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। तहसील अध्यक्ष कृष्ण मोहन यादव ने बताया कि एसीपी विसंगति, वेतन उच्चीकरण, पेंशन विसंगति, मोटरसाइकिल भत्ता, पदोन्नति सहित अन्य मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा है। उपमंत्री सोनालिका प्रसाद ने कहा कि लेखपाल संघ ने जब आंदोलन की राह पकड़ ली है तो अब पीछे मुड़कर नहीं देखे जाएगा। अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान श्रीनिवास मौर्य, अशोक कुमार मिश्रा, अमित त्रिपाठी, विश्वनाथ गुप्ता, उपेंद्र तिवारी, राजाराम, सूरज कुमार, रामजतन यादव, अभय पांडेय, रोमेश पांडेय, आशीष सिंह, निशा, गुंजन, साजिया, घनश्याम शुक्ला, सुखम बहादुर चौधरी आदि मौजूद रहे।