क्रॉप कटिंग, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोग परेशान
3,000 से अधिक आवेदन हैं लंबित
2017 के मॉडल के सरकारी मोबाइल फोन काम नहीं करने से लेखपालों ने जमा किया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। लेखपालों के पुराने मोबाइल फोन की फांस में फंसे लोग तहसील के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। किसी का जातिप्रमाण पत्र या आय प्रमाण पत्र अधर में है तो कोई निवास प्रमाण पत्र के लिए परेशान है। जिले के लेखपालों ने 19 अगस्त को पुराना वर्जन बताकर अपना सरकारी फोन जमा कर दिया है, इससे आवेदन को अग्रसारित करने में समस्या हो रही है। बताया जा रहा है कि तीन हजार से ज्यादा आवेदन लंबित हैं।
मंगलवार को आय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए सदर तहसील पहुंचे सुनील बताते हैं कि इस काम के लिए वह दूसरी बार यहां आए हैं। आय प्रमाणपत्र अग्रसारित नहीं होने के कारण बन नहीं पा रहा है। यह बहुत जरूरी है। पता चला कि अभी और वक्त लगेगा। इसी तरह काम नहीं होने बदहवास भीड़ में अपना बैग उलटते-पलटते दिखे। पूछने पर बताया कि वह जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए परेशान हैं। कुछ पता नहीं चल रहा है। प्रमाणपत्र के लिए अब जनसेवा केंद्र जाने की सोच रहा हूं। देखना है कि वहां से कब तक मिलेगा। इसी तरह चेहरी के महेश बताते हैं कि निवास प्रमाणपत्र के लिए तहसील आए थे। यहां कहा जा रहा है कि चार-पांच दिन और लगेंगे।
-
मोबाइल से कोई कार्य नहीं हो पा रहा था
क्रॉप कटिंग, आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र सहित राजस्व से जुड़े अन्य कार्यों को निपटाने के लिए वर्ष 2019 में मोबाइल फोन लेखपालों को मिला था। पुराने वर्जन की वजह से फोन अब सही तरीके से काम नहीं कर रहे थे। जिसे रजिस्ट्रार कार्यालय में जमा कर दिया गया है। निजी मोबाइल का प्रयोग किया जा रहा है। - कुलदीप कुमार, तहसील अध्यक्ष, लेखपाल संघ निचलौल
-
सरकार से अनुरोध है कि अच्छे वर्जन का मोबाइल मुहैया कराए, इससे लेखपालों के काम को गति मिल सके। 5 जी के जमाने में 2जी व 3जी से काम कैसे हो पाएगा। 168 लेखपालों ने मोबाइल फोन जमा कराया है। आने वाले दिनों में लैपटॉप भी जमा कराया जाएगा। काम प्रभावित न हो, इसे देखते हुए अपने मोबाइल से कुछ काम निपटाया जा रहा है।
अशोक कुमार मिश्रा, जिलाध्यक्ष, लेखपाल संघ
फोटो
आय और जाति प्रमाणपत्र बनवाने के सात अगस्त को ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन अभी तक नहीं बना। मिल जाता तो आगे का काम आसान हो जाता।
मुकेश कुमार कसौधन, खोन्हौली
-
फोटो
निवास प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किए हुए 10 दिन हो चुके हैं। अभी तक नहीं मिला। पता चला है कि अभी और समय लगे दिन और लगेगा। अगर जल्दी नहीं मिला तो परेशानी होगी।
मनीषा कुशवाहा,सेमरा
-
संबंधित तहसीलों में बने सेंटर से समय से आवेदन अग्रसारित कराए जा रहे हैं। सभी लेखपालों ने मोबाइल फोन नहीं जमा किया है। आवेदकों को कोई समस्या न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। निर्धारित समय सीमा के अंदर सभी आवेदन अग्रसारित कराने की कोशिश कर रहे हैं।
डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी