फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: केंद्र पर बच्चे नहीं मिलने पर एक माह का मानदेय रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मिठौरा के पिपरा कल्याण में मंगलवार को सीडीपीओ ब्रजेंद्र कुमार जायसवाल ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जानकी देवी, गीता शर्मा एवं मिनी आंगनबाड़ी सुभद्रा व सहायिका सरिता देवी, पुष्पा देवी केंद्र पर तो उपस्थित थी, लेकिन केंद्र पर एक भी बच्चे नहीं थे। ऐसी स्थिति में उपरोक्त सभी आंगनबाड़ी व सहायिका का अगस्त माह का मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीडीपीओ ब्रजेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि केंद्र पर एक भी बच्चे उपस्थित नहीं मिले। अगस्त माह का मानदेय रोका गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें