फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: माध्यमिक विद्यालयों में बनेंगे लीगल लिटरेसी क्लब, कानून की जानकारी पाएंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को संविधान, कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देने के लिए लीगल लिटरेसी क्लब स्थापित किए जाएंगे। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनों और निशुल्क विधिक सहायता की व्यवस्था से परिचित कराया जाएगा। इसी क्रम में सोमवार को जनपद न्यायालय परिसर में संविधान संवाद योजना के तहत नोडल शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सुनील कुमार नागर और मनु लॉ कॉलेज, निचलौल के प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने प्रशिक्षक के रूप में भाग लिया। उन्होंने शिक्षकों को भारतीय संविधान की मूल भावना, मौलिक अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षकों ने बताया कि लीगल लिटरेसी क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके संवैधानिक और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। नोडल शिक्षकों को विद्यालयों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के तरीके भी बताए गए।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को इस योग्य बनाना है कि वे विद्यार्थियों में संविधान के प्रति सम्मान, कर्तव्यों के निर्वहन और कानून के शासन के महत्व की समझ विकसित कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें