परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र से किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। किशोरी को भी खोज लिया है। आरोपी चंदन चौधरी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया।
किशोरी शनिवार को घर से ब्यूटी पॉर्लर जाने की बात कहकर निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। आरोप है कि किशोरी की मां जब युवक के घर शिकायत करने पहुंची तो उसे धमकाकर भगा दिया गया। इसके बाद किशोरी की मां ने तहरीर दी थी। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर तलाश की जा रही थी। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।