नवजात की देखभाल का तरीका सिखाया
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। मंगलवार को जिला अस्पताल परिसर में नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को स्वस्थ रखने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शामिल अभिभावकों को बच्चों की देख भाल के टिप्स दिए गए। बाल रोग विशेषज्ञों ने बच्चों को होने वाली बीमारियों के बारे में बताया और बचाव को लेकर सजग रहने की नसीहत दी।
सीएमओ डाक्टर क्षमा शंकर पांडेय ने कहा कि बच्चों की देखभाल को लेकर सजग रहने की जरूरत है। बच्चों जनम लेकर पांच साल तक होने वाली बीमारियों के बारे जानकारी देते हुए बचाव के टीकाकरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभी मिशन इंद्रधनुष के तहत बच्चों को टीकाकरण किया गया। सात प्रकार के टीके लगाए गए जिससे बच्चों को सात प्रकार की बीमारियों से बचाया जा सकता है। नवजात बच्चों की देखभाल को लेकर सजग रहना चाहिए, जिससे कि उन्हें होने वाली बीमारियों से बचाया जा सके।
बाल रोग विशेषज्ञ डा. आरपी राय ने कहा कि जानकारी के अभाव में गंदगी से बच्चों को तमाम बीमारियां हो जाती हैं। इसलिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। नवजात बच्चों के स्वास्थ्य के लिए आसपास साफ-सफाई जरूरी है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा कम रहेगा। उन्होंने समय-समय पर टीकाकरण कराने की सीख दी। साथ ही लगने वाले टीको के बारें में जानकारी रखे। कार्ड पर लगवाए गए टीको को अंकित कराना न भूले। इस दौरान सीएमएस डाक्टर आरबी राम, डाक्टर डीके सिंह, डाक्टर एके राय, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वस्थ्य मिशन के जिला प्रोग्राम मैनेजर नीरज सिंह, ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर सूर्य प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।