फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अधिकारियों की स्थाई तैनाती तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं सचिव दयानंद यादव ने अधिकारियों की स्थायी तैनाती होने तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का आह्वान किया है। इस संबंध में अधिवक्ताओं ने एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार न्यायालय में पत्र दिया है। उन्होंने लंबित समस्त पत्रावलियों में अग्रिम तिथि निर्धारित करने की मांग की है।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि वर्तमान में अधिकारियों की पदोन्नति और तबादलों का दौर चल रहा है। ऐसी स्थिति में तहसील के अधिवक्ताओं द्वारा यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि न्यायालय की पत्रावलियों में गलत आदेश भी पारित किए जा सकते हैं। इसको देखते हुए समस्त अधिवक्ताओं की सहमति के आधार पर यह निर्णय लिया गया है कि जब तक अधिकारियों का प्रस्तावित पदोन्नति और तबादलों का दौर थम नहीं जाता और तहसील में स्थाई रूप से अधिकारियों की तैनाती नहीं हो जाती, तब तक सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें