फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिरयानी की दुकान में चल रहा था पटाखों का अवैध कारोबार, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। नगर पंचायत परतावल के बभनौली में बुधवार को बिरयानी की दुकान पर छापा मारकर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए। मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया गया। बरामद पटाखों की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि बभनौली स्थित एक बिरयानी की दुकान में अवैध रूप से पटाखे रखकर उनका कारोबार किया जा रहा है। इसके बाद थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम और तहसील प्रशासन ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। टीम में चौकी प्रभारी परतावल अनीश कुमार सिंह और तहसीलदार सदर पंकज शाही भी शामिल रहे।
दुकान की तलाशी के दौरान 20 बोरियों, तीन झोलों और एक गत्ते में विभिन्न प्रकार के अवैध आतिशबाजी के पटाखे मिले। पुलिस ने मौके से सोनू चौबे पुत्र नगीना चौबे निवासी बरवा बाबू, थाना पिपराइच, गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया। बरामद पटाखों को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि बरामद पटाखों की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें