फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बागापार में जमीन विवाद में मारपीट, युवती घायल

Mon, 03 Jul 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बागापार टोला शंकरपुर में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें भभूती की पुत्री प्रियंका (19) गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची बागापार पुलिस ने घायल लड़की को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बागापार टोला शंकरपुर निवासी भभूती साहनी रविवार को अपने बच्चों को लेकर खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और मारपीट करने लगे। आरोप है कि मनबढ़ों ने भभूती की लड़की प्रियंका को खेत ने घसीट दिए व लाठी डंडे से बुरी तरह मारे पीटे। घटना की सूचना बागापार पुलिस चौकी पर दी। सूचना पाते ही चौकी प्रभारी मनीष त्रिपाठी अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवती को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया, जहां उपचार चल रहा है। प्रियंका के पिता ने सदर कोतवाली में तहरीर ही। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें