फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लकी थापा ने मुरादाबाद के गोपी को किया चित

विज्ञापन
धानी के कांक्षेश्वर शिवमंदिर में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में जोर आजमाइश करते शमशेर पहलवान व अ - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
लकी थापा ने मुरादाबाद के गोपी को किया चित
विज्ञापन

फरेंदा/धानी। धानी क्षेत्र के कांक्षेश्वरनाथ शिव मंदिर के समीप धीरज कुमार मिश्र ऊर्फ राजू मिश्र की स्मृति में दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हुआ। पहला मुकाबला नेपाल के लकी व मुरादाबाद के गोपी के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में लकी नेपाल ने जीत दर्ज किया। राजस्थान के जल्लाद सिंह ने गाजियाबाद के मोंटी को आसमान दिखाया। अयोध्या के हरिओम दास ने राजस्थान के शमशेर को हराया। लकी नेपाल ने सहारनपुर के राजबीर को पटखनी दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी रहे। शुभारंभ में समाजसेवी राजन तिवारी व शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी, परमात्मा अग्रहरि, ग्राम प्रधान संजय सहानी ने संयुक्त रूप से किया। संचालन नीतेश मिश्रा ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक फरेंदा शिवेंद्र चौधरी, परमात्मा अग्रहरि, दीपांशु मणि त्रिपाठी, अविनाश प्रताप सिंह, राजेश त्रिपाठी, ओमप्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें