फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तहसीलदार ने छापा डालकर 95 बोरी गेहूं बरामद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। परसा मलिक थाना क्षेत्र के गांव सेवतरी में बृहस्पतिवार की देर रात प्रभारी तहसीलदार नौतनवां विवेक कुमार श्रीवास्तव ने छापा डालकर तीन घरों से 95 बोरी गेहूं व 72 बोरी चावल बरामद कर परसा मलिक पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

प्रभारी तहसीलदार विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परसा मलिक थाना क्षेत्र में हो रही अनाज की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए बृहस्पतिवार रात क्षेत्र भ्रमण पर निकला। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सेवतरी गांव में नेपाल ले जाने के लिए अवैध गोदाम में तस्करी का चावल व गेहूं रखा हुआ है। मौके पर जाकर तीन घरों में छापा डालकर 72 बोरी चावल तथा 95 बोरी गेहूं बरामद हुआ। आरोपी मौका देख फरार हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें