फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पार्क बनाने में लाखों खर्च..ताला खुलने का बांट जोह रहे शहरवासी

Wed, 10 Apr 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
पुरानी तहसील में बन रहा पार्क।संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
-20 लाख रुपये खर्च कर लगाए गए थे झूले और अन्य उपकरण, संसाधनों का नहीं हो रहा उपयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर के छत्रपति साहू जी महराज नगर मोहल्ले में 20 लाख रुपये खर्च कर एक पार्क बनाया गया। ताकि लोग घूम, टहल सकें। पार्क में बुनियादी सुविधाएं बेहतर हैं। व्यायाम के लिए उपकरण और बच्चों के लिए झूले लगे हैं। करीब छह माह पहले पार्क का निर्माण हुआ। तभी से ताला लटका हुआ है। शहरवासी ताला खुलने की बांट जोह रहे हैं।
छत्रपति साहू जी महराज नगर मोहल्ले में जूनियर हाईस्कूल के पास पार्क बना है। चहारदीवारी बेहतर ढंग से बनाने के साथ ही अंदर प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई है। इसमें घास पूरी तरह से नहीं उगी है। अंदर सभी उपकरण उपलब्ध हैं। बैठने के लिए बेंच लगे हैं। पथ वे बेहतर ढंग से बनाया गया है। आकर्षक पौधे लगाए गए हैं। कुछ कार्य शेष रह गए हैं, इसे पूरा कराना है। खास बात यह है कि इसका लोकार्पण हो भी चुका है, लेकिन लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। पार्क के आसपास रहने वाले लोग कहते हैं कि पार्क बनने से क्या फायदा लोगों को इसका लाभ ही नहीं मिल पा रहा है। पार्क न खुलने से लोग सड़क पर टहलते हैं। इससे हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन


पार्क में हमेशा ताला बंद रहता है। यह बेहतर ढंग से बनाया गया है। अगर यह समय से खुलता तो इसमें वक्त गुजारने का मौका मिलता। जनसमस्या के प्रति जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं।
-अरविंद कुमार
-
पार्क बनाने में मोटा रकम खर्च कर दिया गया। इसका फायदा शहरवासियों को नहीं मिल रहा है। सभी चीजें बेहतर ढंग से बनाई गई हैं। बनने के बाद भी इसका फायदा किसी को नहीं मिल पा रहा है।
-सूरज
-
चौराहे पर बन रहे पार्क में 80 प्रतिशत काम पूरा
नगर के सक्सेना चौक के पास स्थित पुराने तहसील भवन परिसर में पार्क व पार्किंग का निर्माण हो रहा है। पार्क में बुद्ध प्रतिमा भी लगेगी। इस कार्य पर कुल 53 लाख रुपये खर्च होंगे। करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। पार्किंग, फव्वारा, बुद्ध प्रतिमा की स्थापना के साथ ही लोगों के बैठने के लिए बेंच आदि की उपलब्धता होगी।

पार्क का लोकार्पण हो चुका है। समय से पार्क खोलने के लिए निर्देशित किया गया है। अगर इसमें कहीं लापरवाही हो रही है तो जांच की जाएगी। पार्क बेहतर ढंग से बनाया गया है। सक्सेना चौक पर पार्क में ज्यादातर काम हो चुके हैं।
-आलोक कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, महराजगंज
-
बजट नहीं मिलने से शहर के पार्क बदहाल
महराजगंज। शासन से बजट नहीं मिलने से शहर में बने पार्कों की स्थिति बदहाल हो गई है। शहरवासियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत की ओर से करीब तीन साल पहले शहर में तीन पार्कों का निर्माण कराया गया था। प्रत्येक पार्क पर लाखों रुपये खर्च हुए थे। रख-रखाव न होने के चलते पार्कों में घास, पौधे उगने के साथ ही चहारदीवारी, पथ प्रकाश और बैठने के लिए बेंच सहित अन्य उपकरण टूट गए हैं।
करीब तीन साल पहले शहर के हरेडिह वार्ड स्थित प्रस्तावित किसान डिग्री खेल मैदान से सटे पार्क, मारवाड़ी मोहल्ला में चाचा नेहरू चिल्ड्रेन पार्क और महाशय वार्ड में थाना गेट के बगल में पार्क बनाया गया था। तीनों पार्कों पर करीब 35 लाख रुपये खर्च हुए थे। इनकी देखरेख न होने के चलते इसमें लगे उपकरण सहित अन्य व्यवस्थाएं बदहाल हो चुकी हैं।
विज्ञापन

शहर के विनोद, संतोष कुमार, मोहम्मद इरफान आदि ने कहा कि जिम्मेदार पार्क का निर्माण कराने के बाद रखरखाव करना भूल जाते हैं। उधर, नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया का कहना है कि तीनों पार्कों की मरम्मत के लिए शासन से बजट मांगा गया है, लेकिन अभी तक बजट उपलब्ध नहीं हो पाया है। बजट मिलने के बाद पार्कों को विकसित करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें