नौतनवा। गांव कोहड़वल टोला करमहवा निवासी सुरेंद्र की शुक्रवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव कोहड़वल टोला करमहवा निवासी सुरेंद्र 25 वर्ष अपने भाई के साथ बाइक से नौतनवा मजदूरी करने गए थे। वहां से लौटने के बाद अपने बड़े भाई रामजीत को नौडिहवा चौराहे पर छोड़कर एक साथी को छोड़ने सोनौली कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव गए थे। जहां उनकी अचानक तबीयत खराब हुई और मौत हो गई। वहां से मृतक सुरेन्द्र के परिजनों को सूचना मिली कि उनकी तबीयत खराब है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि सुरेंद्र की मौत हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पर डाॅयल 112 पुलिस पहुंच गई। उसके बाद थाने की पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी होने की बात कही। संवाद