फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ईंट भट्ठे की दीवार गिरी, एक मजदूर की मौत- शव को लेकर परिजनों और पुलिस में हुई झड़प

Sat, 11 May 2024 04:19 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
कम्हरिया खुर्द में ईट भट्टे पर मौत के बाद घटना स्थल का निरीक्षण करते डीएम अनुनय झा व एसपी सोमेन्द्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कम्हरिया खुर्द स्थित एक ईंट भट्ठे की दीवार शनिवार की सुबह अचानक भर भराकर गिर गई, जिससे मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि छह से अधिक मजदूर घायल हो गए। चार घंटे बाद मृतक का शव मलबे से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव देखने को लेकर पुलिस और परिजनों के बीच झड़प हुई।

विज्ञापन


कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खबराबार निवासी अशोक निषाद (35) एक माह पहले गांव के अन्य लोगों के साथ भिटौली थाना क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द में स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। शनिवार की सुबह आठ बजे वह अपने ही गांव के रामसुमेर (55) व सदारू (50) सहित दर्जनों मजदूरों के साथ भट्ठे के अंदर से ईंट निकासी कर रहा था।

इसी बीच दीवार अचानक भर भराकर गिर गई, जिससे मलबे में दबकर अशोक निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान अफरा-तफरी मच गई। अन्य मजदूरों को हल्की फुल्की चोटें आईं हैं। साथी मजदूर जब अशोक को नहीं देखे तो उन्होंने आशंका जताई की वह मलबे के नीचे दब गया है।
विज्ञापन


दीवार ढ़हने की सूचना पर पहुंची भिटौली पुलिस ने जेसीबी से मलबा हटवाकर अशोक के शव को बाहर निकलवाया। हादसे के समय लगभग 18 अन्य मजदूर भी उसी जगह पर काम कर रहे थे। गनीमत रही सभी सकुशल बच गए। 4-5 मजदूरों को हल्की चोटें आई हैं।

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शव देखने को लेकर पुलिस व परिजनों के बीच थोड़ी झड़प भी हुई। कुछ देर बाद सीओ सदर आभा सिंह व नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और मृतक के रोते-विलखते परिजनों का ढाढंस बंधाया और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

सीओ सदर आभा सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें