फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागेंद्र दास ने राहुल को पटखनी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
नागेंद्र दास ने राहुल को पटखनी दी
विज्ञापन

शहीद पंकज त्रिपाठी स्मृति में आयोजित दो दिवसीय दंगल संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा(महराजगंज)। पुलवामा आतंकी हमले के शहीद पंकज त्रिपाठी की स्मृति में हरपुर बेलहिया में आयोजित दो दिवसीय दंगल सोमवार को संपन्न हो गया।
अयोध्या के नागेंद्र दास ने मध्यप्रदेश के राहुल, जलालगढ़ के इंदल ने देवरिया के गोविंद, संतकबीरनगर के सर्वेश तिवारी ने पंजाब के अशोक को चित किया। गुड्डू पहलवान और विजय के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में गुड्डू विजयी रहे। फरेंदा के शत्रुघ्न ने गाजीपुर के सिकंदर, गोकुलपुरा के कृष्णा ने बेलहिया के काजू, दिल्ली के सूर्या ने पंजाब के दीपक को आसमान दिखाया। वहीं सुनील पहलवान-गोंविद पहलवान, सिंहपुर के देंवेंद्र-शक्तिमान, दिल्ली के रजत-संतकबीरनगर के शिवानंद का मुकाबला बराबरी पर रहा।
विज्ञापन

समापन अवसर पर सपा नेता गंगाराम यादव और अमित चौबे ने विजयी पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अमित चौबे ने कहा कि शहीद पंकज त्रिपाठी की स्मृति में प्रत्येक वर्ष दंगल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अमृत पांडेय, प्रभाकर चौबे, ओमप्रकाश त्रिपाठी, आलोक चौबे, राजन खान, आरिफ, लालू यादव, सुनील यादव, दशरथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें