महराजगंज के शैलेश ने दिल्ली के राजेश को किया चित
छह मिनट चली जोर आजमाइश, काला जंग दाव का प्रयोग कर जीता मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल(महराजगंज)। थाना क्षेत्र के खोन्हौली गांव स्थित पटेल स्टेडियम में शुक्रवार कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सबसे रोचक मुकाबला महराजगंज के शैलेश और दिल्ली के राजेश के बीच हुआ। दोनों के बीच छह मिनट तक जोर आजमाइश चली। अंतिम समय में शैलेश ने काला जंग दाव लगाकर राजेश को पटखनी दे दी। प्रतियोगिता में राजस्थान, नेपाल, अयोध्या, हरियाणा, वाराणसी, गाजीपुर के पहलवानों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में अयोध्या के बलिराम ने उमेश वाराणसी, कौड़िया के गुड्डू ने देवरिया के सुनील, गाजीपुर के पवन ने सेमरा के मोनू, बसवार के बलवंत ने बस्ती के गोलू, सिसवा के अतुल ने अमहवा के नीरज, हनुमानगढ़ी के नागेंद्र ने राजस्थान के बख्तावर, सिसवां के राज ने सिंहपुर सन्नी चौधरी को पटखनी देकर मुकाबला जीता। दिल्ली के अशोक और अयोध्या के संजय दास, अजित त्रिवेणी और समजद पिपरहिया, सुमंत यादव गेरमा और इंद्रेश सिसवां बाजार के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल और हियुवा के जिला सह प्रभारी नृपेन्द्र विक्रम सिंह ने संयुक्त रूप से साफा पहनाकर और पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। रेफरी की भूमिका राम करन पटेल ने निभाई।
इस अवसर पर शिवसागर पटेल, कृष्णमणि पटेल, राकेश पटेल, राजकुमार गुप्ता, टिकेश्वर विश्वकर्मा, भुनेश्वर प्रजापति, विजय तिवारी, राजन गुप्ता, संदीप गुप्ता, दुर्गेश विश्वकर्मा, हरिद्वार कसौधन, मुन्ना कसौधन, विक्की पटेल आदि मौजूद रहे।