फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कोटेदारों ने ई-पॉस मशीनें जमा कर जताया विरोध

विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते कोटेदार।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में प्रर्दशन कर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज। जनपद के कोटेदारों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के बैनर तले एकत्रित कोटेदारों ने अपनी ई-पॉस मशीनें जिला पूर्ति कार्यालय में जमा कर दीं और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कोटेदारों का आरोप है कि महंगाई के इस दौर में उन्हें मात्र 90 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश मिल रहा है, यह बेहद कम है। जबकि अन्य राज्यों में यह कई गुना अधिक है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पौहरी शरण ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत निशुल्क खाद्यान्न वितरण में हम लोगों ने दिन-रात एक कर दिया था। उत्तर प्रदेश को ई-पॉस मशीन आधारित पारदर्शी वितरण के लिए मिली राष्ट्रीय स्तर की प्रशंसा में कोटेदारों का योगदान अहम रहा, फिर भी सरकार ने हमारा लाभांश नहीं बढ़ाया। कोटेदारों ने तुलनात्मक आंकड़े पेश करते हुए बताया कि हरियाणा में 200 रुपये, गोवा में 220 रुपये, केरल व दिल्ली में 200 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश दिया जा रहा है। गुजरात में तो न्यूनतम आय गारंटी के तहत 20,000 रुपये तक मासिक आय सुनिश्चित की गई है। जिलाध्यक्ष पौहरी शरण ने कहा कि न्यूनतम आय गारंटी लागू नहीं की गई तो 28 जनवरी से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इस दौरान ईश्वर चंद पटेल, रामअवध, राजकुमार, रमेश चंद, हरिद्वार, राम गोपाल, मन्नू प्रजापति, संतोष कुमार, अमरनाथ, परमहंस, नथुनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें