फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2057 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा कोरोनारोधी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
2057 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

आधे घंटे की निगरानी के बाद मिली घर जाने की अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। 2800 लक्ष्य के सापेक्ष 2057 कर्मियों को टीका लगा। टीकाकरण के बाद कर्मियों को आधे घंटे की निगरानी में रखने के बाद घर जाने की अनुमति दी गई।
महिला अस्पताल में टीकाकरण का उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा में आशा, आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए गए।प्रभारी अधीक्षक डॉ. श्याम बाबू ने बताया कि कुल 184 कर्मियों ने टीकाकरण कराया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि कड़ी सतर्कता के साथ कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण बेहतर ढंग से किया गया। टीका लगने के बाद किसी कर्मी को कोई परेशानी नहीं हुई। टीकाकरण से जुड़ी सभी सूचनाएं कोविन पोर्टल पर अपलोड की गईं।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर हुआ टीकाकरण
महिला अस्पताल, केएनडीएम नर्सिंग कालेज, केएमसी डिजिटल हास्पिटल, सीएचसी बृजमनगंज, धानी, घघुली, लक्ष्मीपुर, निचलौल, मिठौरा, पनियरा, परतावल, नौतनवां, सिसवां, फरेंदा एवं रतनपुर।
आज यहां लगेगा टीका
पांच फरवरी को आठ केंद्र घुघली, मिठौरा, लक्ष्मीपुर, निचलौल, परतावल, नौतनवां, रतनपुर, केएमसी डिजिटल हास्पिटल पर 1100 कर्मियों को टीका लगाने की व्यवस्था की गई है। नगर निकाय के कर्मी, राजस्व और पुलिस कर्मियों को टीका लगेगा।
विज्ञापन

जिले कोई पॉजिटिव नहीं मिला
महराजगंज। जिले में बृहस्पतिवार को 961 नमूनों की जांच में कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला। वहीं एक मरीज स्वस्थ हुआ। अब तक 5806 केस सामने आ चुके हैं। जिसमें महज छह केस सक्रिय है। वहीं अब तक 5709 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 91 लोगों की मौत हुई है। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें