फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तलवार लेकर जुलूस में शामिल हुए बाइक सवार, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के एकसड़वा-मोगलहा मार्ग पर बाइक पर तलवार के साथ जुलूस निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस करीब एक दर्जन नामजद और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कोल्हुई क्षेत्र के ग्राम महादेवा बसडिला, कम्हरिया और मोगलहा गांवों के युवक मामले में आरोपी बनाए गए हैं। आरोप है कि बाइक सवार युवक तलवार लेकर जुलूस में शामिल हुए। इस मामले में पुलिस ने दीनदयाल, अफजल, परवेश, करन विश्वकर्मा और धीरज वरुण को गिरफ्तार किया है।
इस बाबत थानाध्यक्ष कोल्हुई अभय सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। वीडियो वायरल के आधार पर एक दर्जन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें