फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पंचायत के लिए संयोजक तय

Thu, 11 Feb 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर विधान सभा क्षेत्र स्तर पर किसान पंचायत लगाने और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए बुधवार को जिला कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला ने कहा कि केन्द्र द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास के नारे को लेकर देश हित में अनेकों कल्याणकारी योजनाओं को चला रही है। इन्हीं कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने और पार्टी के नीतियों से परिचित कराने की जिम्मेदारी हम सब कार्यकर्ताओं की है।

किसान पंचायत को सफल बनाने के लिए संयोजक व व्यवस्था प्रमुख तय कर दिए गए हैं। किसान पंचायत ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के बीच ही करना है।

इस दौरान फरेन्दा के लिए कन्हैया चौहान, पनियरा के लिए शेषनाथ सिंह, नौतनवा के लिए समीर त्रिपाठी, सिसवा के लिए मनोज जायसवाल, सदर के लिए परदेशी रविदास को संयोजक बनाया गया। साथ ही मधुर सिंह, उमेश चौधरी को व्यवस्था प्रमुख बनाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान जिला उपाध्यक्ष जयमंगल कन्नौलिया, जिला महामंत्री कृष्ण गोपाल जायसवाल, ओमप्रकाश पटेल, क्षेत्रीय महामंत्री अनुसूचित मोर्चा परदेशी प्रसाद रविदास, प्रदीप उपाध्याय, सूर्य नाथ शर्मा, सुनील मिश्रा के अलावा तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें