नौतनवा। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं नेविभिन्न समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को एक मांग पत्र देकर मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे।
उपजिलाधिकारी को दिए मांग पत्र में रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवा के अधिवक्ताओं ने मांग किया है कि अंश निर्धारण और रियल टाइम खतौनी नामांतरण आदेशों की फीडिंग आदि की नई व्यवस्था है। पर्याप्त काउंटर और उस पर काम करने वालों की कमी है, जिससे नामांतरण फीडिंग पेंडिंग है। इसमें तत्काल सुधार प्रगति की आवश्यकता है।
उपजिलाधिकारी के न्यायालय में 32/38 की सैकड़ों पत्रावली आदेश के लिए कई महीनों से लंबित है, जिस पर हस्ताक्षर नहीं हो पा रहा है। चकबंदी न्यायालय के अधिकारी कर्मचारी नौतनवा आना बंद कर मनमानी कर रहे हैं। कई गांव में चकबंदी फाइनल हो गया है। उसका खतौनी फीड नहीं हो रहा है। उक्त फाइनल गांव का खारिज दाखिल भी काफी समय से बाधित है। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विभूति प्रसाद यादव ने बताया कि विभिन्न समस्याओं को लेकर मांग पत्र दिया गया है। यदि समाधान नहीं नौतनवा बारएसोसिएशन आंदोलन को विवश होगा। मांगो को लेकर न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया गया।