फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रामलीला में खर-दूषण वध और सीताहरण का किया मंचन

Fri, 30 May 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत कमासिन खुर्द में चल रहे नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ के आठवें दिन रामलीला मंडल के कलाकारों ने खर-दूषण वध और सीताहरण का मंचन किया।
विज्ञापन

मंचन देख दर्शक भावविभोर हो उठे। शूर्पणखा के नासिका छेदन से रामलीला मंचन की शुरुआत हुई। इसके बाद खर-दूषण वध, सीता हरण व बालि वध का आकर्षक मंचन कर कलाकारों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सोने का मृग देख सीता ने उसे पाने की जिद की। भगवान राम ने मृग का पीछा किया और मायावी मृग भगवान राम को जंगल में काफी दूर लेकर चला गया।
इसी बीच राम की गुहार सुन सीता व्याकुल हो गईं और कहा कि राम संकट में हैं। सीता ने उनकी मदद के लिए लक्ष्मण को भेजा। जाते समय लक्ष्मण ने कुटी के चारों ओर धनुष से रेखा खींच दी और मां सीता से उसके पार न जाने को कहा। लक्ष्मण के जाते ही रावण ब्राह्मण वेश में पहुंचा और भिक्षा के बहाने उनका हरण कर लिया। राम व लक्ष्मण सीता की खोज में वन-वन भटकते व विलाप करते किष्किंधा पर्वत पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें