फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैराबाद और इंदौर की टीमें विजयी

Tue, 22 Dec 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। रॉयल स्पोर्टिंग क्लब सिसवा की तरफ से महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के मैदान में स्व. ठाकुर शिवकुमार सिंह ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता चल रही है। खेल के दूसरे दिन मॉर्डन क्लब खैराबाद और न्यू लक्ष्मी स्पोर्टिंग क्लब इन्दौर, मध्य प्रदेश की टीमें विजयी रहीं।
विज्ञापन


पहला मैच एएनडी क्लब देवरिया और मॉर्डन क्लब खैराबाद के बीच खेला गया। जिसमें मैच के आखिरी समय तक दोनों टीमों की तरफ से कोई गोल न लगने की वजह से मैच बराबरी पर रहा। जिसका परिणाम पेनाल्टी शूट आउट से हुआ। जिसमें खैराबाद 5-3 से विजयी रही। दूसरा मैच फुटबॉल एकेडमी सिसवा और न्यू लक्ष्मी स्पोर्टिंग क्लब इन्दौर, मध्य प्रदेश के बीच खेला गया।

इस मैच में शुरुआत के 15वें मिनट में ही इन्दौर टीम के खिलाड़ी समय लाल ने गोल मारकर अपने टीम को बढ़त दिलाई। जिसको मैच के आखिरी समय तक फुटबॉल एकेडमी  सिसवा की टीम बराबर नही कर सकी और मैच के आखिरी क्षणों में इंदौर के मनोज ने दूसरा गोल मारकर अपने टीम को 2-0 से जीत दिलाई। पहले मैच के मुख्य अतिथि संयुक्त रूप से गिरिजेश जायसवाल व प्रवीण सिंह रहे और दूसरे मैच के मुख्य अतिथि स्वर्णकार समिति के अध्यक्ष शिव जी सोनी रहे। मृगेन्द्र सिंह, छेदी प्रसाद, प्रमोद शर्मा, सुधीर सिंह, शंकर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें