फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखें अधिशासी अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखें अधिशासी अभियंता
विज्ञापन

महराजगंज। शारदीय नवरात्रि के प्रारंभ होने के साथ ही जिले में पर्व की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में उसे बेहतर ढंग से संपन्न कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस समय विद्युत व्यवस्था ठीक नहीं चल रही है। अधिशासी अभियंता विद्युत आपूर्ति ठीक कराते हुए व्यवस्था को दुरुस्त रखें। रात में बिल्कुल इस दिशा में कोई परेशानी न हो।
ये बातें जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित शांति सुरक्षा समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में अधिशासी अधिकारी व ग्रामीण क्षेत्रों में सहायक विकास अधिकारी पंचायत दुर्गा पंडाल स्थल एवं रास्ते में हुए जलभराव संबंधी स्थलों पर सफाई व्यवस्था सही करा लें जिससे आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न उठानी पड़े। सुरक्षा व पार्किंग की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने वाली समितियों की ओर से सदस्यों को टोपी या पहचानपत्र जारी किया जाए जिससे कि उनकी पहचान हो सके। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि इस बार सार्वजनिक स्थलों पर पंडाल नहीं लगेंगे और न ही कोई नई परंपरा डाली जाएगी। डीजे पर अश्लील गाने नहीं बजेंगे। सभी थानाध्यक्ष विसर्जन वाले रास्ते को देख लें तथा विसर्जन स्थलों पर पुलिस की पिकेट भी लगाई जाए।
संचालन शमशुल हुदा खां ने किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल, मोहम्मद मोईनुद्दीन, हरिकेश सिंह, काशीनाथ सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी
अड्डा बाजार। क्षेत्र के बरवाकला फीडर के उपभोक्ता अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। क्षेत्र में बिजली आने एवं जाने का निर्धारित शेड्यूल नहीं है।
गजरहा के श्याम नरायन, बनवाटारी के नसीम, इशरार, व्यासमुनि मिश्र, गजरही के रमेश गुप्ता, विजय गुप्ता, बरवाखुर्द के विक्रम सिंह, चडलहा के सुनील सिंह ने बताया कि बरवा कला फीडर से बहुत अधिक बिजली कटौती होती है जिससे भैसहिया पाठक, बैजनाथपुर उर्फ चरका, गजरहा, गजरही, बरवाखुर्द, पिपरहिया, परसौनी कला, पडरहवा, बनवाटारी, मुडेहरा, चमैनिया उर्फ भेडही, नरकटहा, चडलहा, चौतरवा, बरवाकला, महुअवा के लोग प्रभावित होते हैं। हर आधा घंटे पर बिजली कट जाती है। अवर अभियंता पीएन कश्यप ने कहा कि समस्या का समाधान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें