फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय पर्यटकों के साथ नेपाल में दुर्व्यवहार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय पर्यटकों के साथ नेपाल में दुर्व्यवहार का आरोप
विज्ञापन

भैरहवां (नेपाल)। विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर को भारत सहित अन्य देशों के पर्यटकों के स्वागत का नेपाल पर्यटन मंत्रालय की कथनी करनी में अंतर है। आरोप है कि नेपाल जाने वाले भारतीयों का शोषण होता है।
21 सितंबर को नेपाल गए उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ व मऊ जिले के पर्यटकों ने वापस आकर सोनौली सीमा पर अपने दर्द को बयां किया। पर्यटक पवन कुमार, पंकज, रत्नेश व सोनू का कहना कि अपने साथियों के साथ पोखरा व काठमांडू की यात्रा पर अपनी कार से गए थे। नेपाल प्रवेश करते ही सोनौली सीमा के बेलहिया कस्टम से ही भेदभाव शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में जितने भी पुलिस जांच सेंटर मिले, हर जगह निजी वाहन की जांच में तमाम कमियां दिखा कर धन वसूला जाता है। नेपाल में घूमकर लौटे पर्यटकों ने बताया कि उनसे जांच के नाम पर करीब 20 हजार रुपये बेवजह वसूले गए। पर्यटकों से दुर्व्यवहार के मामले में डीएसपी तर्क राज पांडेय (काठमांडों) का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें