फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तीन पर अपहरण का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदनचापी टोला रामपुर बोदरहिया निवासी नर्मदा ने गांव के ही भाई-बहन समेत तीन लोगों पर अपहरण का केस दर्ज कराया है। पुलिस काे दी तहरीर के अनुसार नर्मदा की शादी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उस्का में हुई थी। पति का स्वर्गवास हो गया है। करीब एक वर्ष से वह मायके चंदनचापी में रह रही है। कुछ दिन पहले उसकी 15 वर्षीय पुत्री खेत में काम कर रही थी, तो गांव का ही अखिलेश उसकी फोटो खींचकर लड़की के भाई के मोबाइल पर भेज दी। जानकारी होने पर वह वह उलाहना देने अखिलेश के घर गई तो लोगों ने कहा कि अब ऐसा नहीं होगा। 22 सितंबर के दिन करीब साढ़े ग्यारह बजे उसकी लड़की को अखिलेश की बहन रीता व सरिता ने फोन करके बुलाया और जबरन पोखरभिंडा लेकर चली गईं। थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि अखिलेश व उसकी बहन रीता व सरिता के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें