फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग का कंकाल मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग का कंकाल मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन

निचलौल(महराजगंज)। क्षेत्र के रायपुर गांव में गन्ने के खेत से पुलिस ने कंकाल बरामद किया। पास में मिले कपड़े व आधारकार्ड से मृतक की पहचान गांव के ही अमेरिका (72) के रूप में की गई। चैनपुर गांव निवासी मृतक के दामाद दिनेश कुशवाहा ने शिनाख्त करने के बाद पुलिस को तहरीर देकर ससुर की हत्या का आशंका जताई है।
विज्ञापन

दामाद ने तहरीर में बताया है कि अमेरिका कुशवाहा बीते सात दिसंबर को घर से अचानक गायब हुए थे। उनकी काफी तलाश की गई मगर पता नहीं चला। आठ दिसंबर को थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। शनिवार को कंकाल मिलने की सूचना पर मौके पर जाकर पहचान की गई तो कंकाल ससुर का था। कार्यवाहक थाना प्रभारी अनिल राय ने बताया कि कंकाल का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें