नेहरू नगर में कान्हा हाउस निचलौल में बनेगा डिवाइडर
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। बुधवार को नगर पालिका परिषद महराजगंज के सभागार में आयोजित बोर्ड की बैठक में कई प्रस्ताव हुए पास किए गए। बैठक में जहां निचलौल रोड पर डिवाइडर बनाने का प्रस्ताव पास हुआ, वहीं नेहरू नगर में कान्हा हाउस बनाने की भी मंजूरी दी गई। जिसमें गाय बछडे़ रहेंगे।
बैठक में नगर पालिका कार्यालय परिसर में धूम्रपान पर पूरी तरह से रोक संबंधी प्रस्ताव भी पास हुआ। अगर कोई व्यक्ति धूम्रपान करते मिला तो उससे 500 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।
नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में नगर पालिका की भूमि का सीमांकन कराने का निर्णय लिया गया। बकाएदारों से बकाया वसूली के लिए आरसी जारी की जाएगी। बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि चौदहवें वित्त आयोग की धनराशि से बड़ा जनरेटर तथा बिजली के सामानों की खरीदारी होगी। बैठक में चाय पान को डस्टबिन रखना अनिवार्य करनेका निर्णय भी हुआ। बैठक में ईओ वीरेंद्र राव, एलबी राय के अलावा सदस्य भी मौजूद थे।