नौतनवा। तहसील क्षेत्र के चड़लहा के चौतरवा स्थित कोटही माता मंदिर परिसर में रविवार से सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसके लिए कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर चड़लहा स्थित काली माता मंदिर परिसर जाएगी वहां से चौतरवा गांव से बरवा कला होते हुए चंडीथान में डंडा नदी घाट पर कलश में जल भरा जाएगा। यह जानकारी हरीराम ने दी। संवाद