सिंदुरिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप एक युवक पर लगाया है। किशोरी के पिता ने तहरीर में कहा है कि आरोपी कुशीनगर जनपद के खड्डा थाना क्षेत्र के एक गावं का निवासी है। आरोपी से लड़की के बारे में फोन से पूछने पर उसने धमकी दिया की यदि कहीं शिकायत किए तो लड़की को जान से मार देंगे। थानाध्यक्ष अजीत सिंह के अनुसार आरोपी के विरुद्ध अपहरण व जान मारने की धमकी देने की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। संवाद