फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश, उमस बरकरार

विज्ञापन
ठूठीबारी क्षेत्र में जमकर हुई बारिश से उमस भारी गर्मी से मिली राहत। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश, उमस बरकरार
विज्ञापन

महराजगंज। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार सुबह हल्की धूप थी, दोपहर में बदली छा गई। दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ और कहीं धीमी तो कहीं तेज बारिश हुई। अधिकांश जगहों पर हुई बारिश ने उमस को बढ़ गई है।
पिछले कई दिनों से कभी धीमी तो कभी तेज धूप निकल रही थी। इससे तापमान का स्तर बढ़ गया था। बुधवार सुबह भी हल्की धूप खिली। दिन चढ़ने के साथ धूप खिल गई तथा दोपहर तक तापमान बढ़ता गया। दोपहर करीब एक बजे के बाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों पर मौसम में बदलाव हुआ तथा बदली छा गई। नगर के साथ परतावल, पनियरा, घुघली, सिसवा, फरेंदा, धानी व बृजमनगंज में जहां रुक-रुक कर धीमी बारिश हुई। इस वजह से उमस बढ़ गई। ठूठीबारी व नौतनवां आदि भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में हुई तेज बारिश ने आमजन को उमस से निजात दिलाई। शास्त्री नगर में रहने वाले गौरव ने बताया कि उमस ने मुश्किलों को बढ़ाने का कार्य किया है। नौतनवा के जितेंद्र ने बताया कि तेज बारिश से उमस भरी गर्मी से निजात मिली है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी जिले में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

बिजली गिरने से दो झुलसे
बरगदवा। थानाक्षेत्र के दो स्थानों पर बिजली की चपेट में आने से दो लोग झुलस गए। बरगदवा निवासी शहनाज (12) बुधवार दोपहर बिजली की चपेट में आने से झुलस गई। परिजनों ने झुलसी बालिका का निजी चिकित्सक से इलाज कराया।
विज्ञापन

बरगदवा निवासी जलालुद्दीन की बेटी शहनाज चकरार गांव के सिवान में धान की रोपाई कर रही थी। दोपहर में बारिश के दौरान बिजली गिरी। उसकी चपेट में आने से बालिका आंशिक रूप से झुलस गई। दूसरी घटना में धान की रोपाई कर रहे ग्राम मंगलापुर टोला मोहनापुर निवासी सुरेश (40) बिजली गिरने से गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उनका इलाज निचलौल सीएचसी पर करा रहे हैं। घटना की सूचना राजस्व निरीक्षक शिवशंकर चौबे, हल्का लेखपाल सुभाष गुप्ता व मंगलापुर के हल्का लेखपाल सुनील वर्मा को ग्रामीणों ने मोबाइल फोन पर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें