कबड्डी चैंपियनशिप में महराजगंज की टीम ने गोंडा को हराया
महराजगंज। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज खेल मैदान में शनिवार को दो दिवसीय स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप का पहला मैच महराजगंज और गोंडा के बीच खेला गया, जिसमे महराजगंज की टीम ने मुकेश, रामदेवरा, अभिषेक प्रजापति और बादल के बेहतरीन खेल से गोंडा की टीम को 34-37 से हराया।
दूसरे मैच में कुशीनगर की टीम ने अयोध्या की टीम को 35/31से हराया। कुशीनगर की ओर से अजय यादव, चंदन यादव, मुस्तफा अंसारी, सूरज और आनंद पांडेय ने बेहतर प्रदर्शन किया। तीसरा मैच एनई रेलवे गोरखपुर और महराजगंज के बीच खेला गया जिसमें एनई रेलवे गोरखपुर की ओर से रूपेश तोमर, अमित नागर, विक्रांत, संदीप और मोहित ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए महराजगंज की टीम को 31/16 से हरा दिया। चौथा मैच लखनऊ और बलिया के बीच खेला गया। जिसमें बलिया की टीम ने लखनऊ की टीम को 24/14 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का समापन 8 जनवरी को होगा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया एवं प्रबंधक डॉ बलराम भट्ट ने किया। पीजी कालेज के प्राचार्य प्रो. दिग्विजय नाथ पांडेय, जिला कबड्डी एसोसिएशन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ शांति शरण मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष अशफाक अहमद, अध्यक्ष सिद्धार्थ नाथ शुक्ला, सचिव शिवानंद सिंह उपाध्यक्ष मोहर्रम अली, महराजगंज क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विंध्यवासिनी सिंह मौजूद रहे।