महराजगंज। कबड्डी खेल के प्रति उत्साह सिर्फ सीनियर वर्ग में ही नहीं, बल्कि जूनियर बालक- बालिका वर्ग में भी देखा जा रहा है। मंगलवार राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए जनपदीय ट्रायल शाहूजी महाराज स्टेडियम में आयोजित हुआ जिसमें 50 से अधिक कबड्डी खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। क्रीड़ा अधिकारी के निर्देशन में 10 बालक व इतनी ही बालिकाएं जिला स्तरीय टीम में चयनित की गई।
जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश समन्वय जूनियर बालक- बालिका कबड्डी का ट्रायल स्टेडियम में आयोजित हुआ। बालक वर्ग के ट्रायल में कुल 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमें से 10 बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिला स्तरीय टीम के लिए चुने गये। चयनित महेश यादव, प्रशांत नायक, हिमांशु, अमन, प्रभात, अनूप, अंकित, आशुतोष व इमरान का नाम शामिल है। इसी क्रम में जूनियर बालिका वर्ग के ट्रायल में 20 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। ट्रायल के जरिये 10 बालिकाओं का चयन हुआ इसमें सीमा, पुष्पा, नंदिनी, अंशिका,रोशनी, आकृति, कविता, ज्योति, गुड़िया और रंजना का नाम शामिल है, क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि यह चयनित टीम जूनियर कबड्डी की स्पर्धा मंडल व राज्य स्तर पर खेलेगी।