बाल अपचारी के विरुद्ध दो वर्ष पूर्व भी सिंदुरिया थाने में पिकअप चोरी की दर्ज हुई थी प्राथमिक
सिंदुरिया। सिसवा-सिंदुरिया रोड पर हरिहरपुर के पास से शनिवार की देर रात चोरी की ई-रिक्शा के साथ पुलिस ने एक बाल अपचारी को पकड़ लिया। उसके पास से चाकू भी बरामद हुआ। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, हरिहरपुर निवासी पवन का ई-रिक्शा शनिवार को हो चोरी हो गया था। ई-रिक्शा मालिक ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। तभी मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक ने हमराहियों के साथ जांच शुरू कर दी। इसी दौरान सिंदुरिया की तरफ से आ रहे ई-रिक्शा को धुव्रनारायण डिग्री काॅलेज के सामने रोक लिया। पुलिस ने चालक से पेपर मांगा तो वह नहीं दिखा सका। आरोपी की तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने ई-रिक्शा चोरी की होने की बात कही। पुलिस ने जांच की तो ई-रिक्शा पवन पुत्र प्रेमचंद निवासी हरिहरपुर की निकली। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।