फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्मार्ट मीटर के प्रति अवर अभियंता लोगों को करेंगे जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को स्मार्ट मीटर के गिनाएंगे फायदे
विज्ञापन

महराजगंज। परेशानी से बचने के लिए प्रीपेड मीटर के उपभोक्ताओं को पॉजिटिव बैलेंस रखना होगा। गांव के लोगों को परेशानी न हो इसके लिए शिविर लगाकर अवर अभियंता लोगों को जागरूक करेंगे और स्मार्ट मीटर के फायदे गिनाएंगे।
यह बातें शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के कई फायदे हैं। यूपीपीसीएल स्मार्ट एप से माहवार प प्रतिदिन व हर घंटे रियल टाइम बैंलेंस व खपत की जानकारी उपभोक्ता ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि परेशानी से बचने के लिए उपभोक्ताओं को हर हाल में पॉजिटिव बैलेंस रखना होगा। नहीं तो कनेक्शन कटने पर जोड़ने के लिए 600 रुपये अतिरिक्त चार्ज देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉजिटिव बैलेंस रखने पर 2 प्रतिशत की छूट भी मिलती है। उन्होंने कहा कि जहां पर ज्यादा बिजली आने की शिकायत है उनके यहां चेक मीटर लगाया जा रहा है। ताकि हकीकत पता चल सके। इसके लिए उपभोक्ता को 50 रुपये देने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि महराजगंज में 34847 स्मार्ट मीटर लगे हैं। इसमें 5571 मीटर लगाए गए हैं ताकि सही खपत का पता चल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें