जिला पंचायत सदस्य के बेटे हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र यादव हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाश तेज कर दी है। गांव में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए बृहस्पतिवार को भी पुलिस बल की तैनाती है। हरैया गांव में पूरी तरह से शांति का माहौल बना हुआ है।
सीओ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि जितेंद्र हत्याकांड में शामिल नामजद अभियुक्तों में दो की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है। अन्य की तलाश के लिए टीम को लगाया गया है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो जाएगी। टीम लगातार उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
बता दें कि सोमवार को दिन में फरेंदा थाना क्षेत्र के महुअवां गांव के सामने मोड़ पर महदेवा से वापस घर लौटते समय दो बाइक सवार बदमाशों ने जितेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पत्नी की तहरीर पर रामवृक्ष, महावीर, दीनानाथ, रामकेश सहित दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर रामवृक्ष, महावीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।