फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से अस्तित्व में आएगी जिला पंचायत की छठी कार्यकारिणी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से अस्तित्व में आएगी जिला पंचायत की छठी कार्यकारिणी
विज्ञापन

- जिला पंचायत सभागार में बोर्ड की पहली बैठक होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला पंचायत की छठी कार्यकारिणी के लिए सोमवार का दिन खास होगा। शपथ ग्रहण के माध्यम से नई कार्यकारिणी जहां अस्तित्व में आ जाएगी, वहीं पहली बैठक में जिले के विकास की रुपरेखा भी बन सकेगी।
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी रामनिहोर प्रसाद ने बताया कि जिला पंचायत के छठे बोर्ड में कुल 47 सदस्य हैं। सदस्यों ने जिला पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर छह से सदस्य चुने गए रविकांत पटेल को अध्यक्ष चुना है। शासन द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में सोमवार को सुबह 11 बजे से जिला पंचायत सभागार में नए बोर्ड का शपथ ग्रहण आयोजित है।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में गणमान्य लोगों के उपस्थिति के बीच जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष के रुप में रविकांत पटेल को शपथ दिलाई जाएगी, इसके बाद अध्यक्ष रविकांत पटेल द्वारा सभी 46 जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाया जाएगा। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद जिला पंचायत बोर्ड की प्रथम बैठक आयोजित होगी। जिसके माध्यम से जिले के विकास की रूपरेखा भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

छठी कार्यकारिणी में पिछड़े वर्ग के 28 सदस्य
छठी कार्यकारिणी में शपथ ग्रहण करने वाले सभी 47 सदस्यों में 28 अन्य पिछड़ा वर्ग के हैं, जबकि अनारक्षित वर्ग के नौ तथा अनुसूचित जाति के 10 सदस्य चुने गए हैं। आधी आबादी की बात करें तो इस बार कुल 17 महिलाएं भी कार्यकारिणी में चुन कर आई हैं। 17 महिलाओं में से पांच सीटों पर अल्पसंख्यक महिलाएं भी अपने वार्ड का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें