फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अफसरों की अनुपस्थिति पर भड़के जिला पंचायत सदस्य, 55 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Thu, 13 Apr 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में बोर्ड की बैठक के दौरान अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते जिला पंचाय
विज्ञापन
जिला पंचायत बोर्ड ने प्रस्तुत कार्ययोजना को दी मंजूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला पंचायत सभागार में बुधवार को हुई बोर्ड की बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर एक बार फिर सदस्य भड़क गए। सदस्यों ने कहा कि अनुपस्थित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। बोर्ड ने सदस्यों की ओर से दी गई सड़क, पथप्रकाश आदि विकास के 55 प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी भी प्रदान की गई।
जिला पंचायत सदस्य त्रिभुवन वर्मा ने कहा कि जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में हिस्सा लेने में अधिकारी रुचि नहीं दिखाते हैं। इससे सदस्यों को जहां उनके सवालों का जवाब नहीं मिल पाता, वहीं, समस्याओं के निदान में भी बाधा आती है। ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। सदस्य दीपक पांडेय व अभय सिंह ने भी इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि अगली बैठक में सुधार नहीं हुआ तो वे लोग बैठक का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने कहा कि जनहित व सदस्यों के हितों को देखते हुए कार्य किए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने निर्वाचन कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि अगली बैठक से अधिकारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने सदस्यों की ओर से उठाए गए मामलों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने को भी कहा।
संचालन करते हुए अपर मुख्य अधिकारी रमेश कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में पंचम राज्य वित्त, 15वां वित्त एवं जिलानिधि की कार्ययोजना से कराए जाने वाले सड़कों व अन्य विकास कार्यों से संबंधित 55 प्रस्तावों को बोर्ड ने स्वीकृति प्रदान की है। अभी बजट नहीं है। बजट की उपलब्धता के बाद इस पर कार्य कराया जाएगा।
इस दौरान परियोजना निदेेशक आरएस चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीना वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

अधिशासी अभियंता विद्युत व जलनिगम को जारी हुआ था कारण बताओ नोटिस
पिछली बैठक की कार्रवाई की पुष्टि के दौरान सदस्यों ने मुख्य विकास अधिकारी से अनुपस्थित अधिकारियों पर की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी मांगी। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि अधिशासी अभियंता बिजली व जलनिगम को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। सदस्य दीपक पांडेय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में चिकित्सकों की तैनाती पर प्रसन्नता जताई। घुघली क्षेत्र में सड़कों व स्कूलों की दशा बदहाल
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य इफ्तखार खां ने कहा कि घुघली क्षेत्र के कुछ परिषदीय स्कूलों में शिक्षक अपने जगह पर दूसरे को रख कर पढ़ा रहे हैं। इस बारे में जब भी खंड शिक्षा अधिकारी को जानकारी दी जाती है तो उनकी ओर से ध्यान नहीं दिया जाता। ऐसे में इसकी जांच करा कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने घुघली क्षेत्र की सड़कों की बदहाली का भी मामला उठाया, जिस पर सुधार के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए। अन्य सदस्यों ने भी सड़क, पेयजल व बिजली से जुड़े मामलों को उठाया, जिस पर निदान का भरोसा दिलाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें