फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छह कोरोना पॉजिटिव मिले

Thu, 13 Apr 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
241 सैंपल की जांच हुई, अधिक से अधिक लोगों की जांच पर जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में बुधवार को छह लोग कोरोना संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अधिक से अधिक लोगों की जांच करने पर जोर दिया जा रहा है। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच की सुविधा उपलब्ध है। संक्रमितों में की किसी की हालत गंभीर नहीं है। उनको होम आइशोलेसन में रखा गया है।
जानकारी के अनुसार, कोरोना की जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। बुधवार को 241 लोगों की जांच हुई। इसमें 10 सैंपल की पुन: जांच करने के लिए भेजा गया। संक्रमण को देखते हुए लोगों को बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ज्यादातर जगहों पर लोगों की जागरूकता नहीं दिख रही है। संक्रमितों में घुघली में एक, नौतनवां क्षेत्र में दो और लक्ष्मीपुर क्षेत्र का एक शमिल है। संबंधित क्षेत्रों की निगरानी समितियों को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग हर हाल में करें। सामाजिक दूरी की पालन करें। सैनिटाइजर का प्रयोग करें। स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर नजदीक के सरकारी अस्पताल में जांच कराएं। कोरोना के प्रभाव को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है। वर्तमान में कोरोना के सामान्य मरीज मिल रहे हैं। संक्रमित जल्दी स्वस्थ हो जा रहे हैं। टीकाकरण से काफी फायदा हुआ है। इससे कोरोना का प्रभाव कम है। बचाव के प्रति सभी लोगों को जागरूक करने की हर संभव कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें