परसामलिक। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़हरा टोला कारीडिह में बुधवार को देर रात चोर एक घर का ताला तोड़कर हजारों का सामान उड़ा ले गए। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़हरा टोला कारीडिह निवासी सचिदानंद उर्फ कान्छा यादव रिश्तेदारी में अपनी पत्नी के साथ गए थे। घर पर उनका पुत्र सुधीर व बहू थी। बुधवार देर रात दोनों खाना खाकर घर के मेन गेट में ताला लगाकर बगल के घर में सोने चले गए। रात में चोर दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए और जेवरात और 52000 रुपये नकद उड़ा ले गए। सचिदानंद में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। भगवानपुर चौकी प्रभारी अरूण कुमार के अनुसार जांच की जा रही है। संवाद