फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर सरकार पर बरसे विद्यार्थी

Fri, 08 Apr 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : विनोद गुप्ता
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर सरकार के खिलाफ अभाविप और अन्य छात्रों का गुस्सा बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। पीजी कॉलेज गेट के सामने जम्मू कश्मीर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला जलाया।
विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्र जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज गेट पर पहुंचे और जम्मू कश्मीर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया। परिषद के नगर मंत्री भानुप्रताप तिवारी के नेतृत्व में पहुंचे छात्रों ने कहा कि राज्य सरकार छात्रों का उत्पीड़न कर रही है। जिसका विरोध किया जा रहा है। जम्मू में छात्रों पर जो बर्बरता प्रशासन द्वारा ढाया गया वह बेहद निंदनीय है।

छात्रनेता बलराम दुबे ने कहा कि जम्मू सरकार अपना रवैया सुधार ले। अगर भारत के छात्रों के साथ कहीं भी किसी तरह का उत्पीड़न हुआ तो बर्दाश्त नहीं करेंगे। अन्य छात्र नेताओं ने भी जम्मू सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। आलोक रंजन दुबे, सह मंत्री आशुतोष शर्मा, नगर अध्यक्ष घनश्याम दुबे, राहुल पटवा, विनय वर्मा, अग्रेश यादव, वीरु गौड़, तारकेश्वर शुक्ला, उत्सव मिश्र, अभिषेक त्रिपाठी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें