प्रतियोगिता के पहले दिन अभिनव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उदितपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता के प्रथम दिन दौड़ 800 मीटर के बालक वर्ग के जूनियर वर्ग में उदितपुर के मोहनलाल प्रथम, उदितपुर के सुनील कुमार दितीय व एलबीएस के ताजुद्दीन को तीसरा स्थान मिला।
सीनियर बालक वर्ग कें 800 मीटर में फूलमनहां के इन्दल यादव प्रथम एमआरडी के बृजेश यादव दितीय उदितपुर के रोशन गौड़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर बालिका वर्ग जूनियर मे उदितपुर की रूपा गौड़ को प्रथम, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की वन्दना चौधरी को दूसरा व एमआरडी की नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
800 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में उदितपुर की रिंकू गौड़ को प्रथम व राजकीय कन्या इंटर कालेज की मैना चौधरी को दूसरा व एलबीएस मथुरानगर को तीसरा स्थान मिला। जूनियर बालक वर्ग के 1500 मीटर के दौड़ में एमआरडी के संदीप यादव को पहला, फूूलमनहां के कन्हैयालाल को दूसरा व एलबीएस मथुरानगर के त्रविन्द को तीसरा स्थान मिला। 1500 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में उदितपुर की रिंकू गौड़ ने प्रथम व उदितपुर की ही आयूषि ने दूसरा स्थान व एलबीएस की साधना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में उदितपुर की रूपा गौड़ को प्रथम, एमआरडी के नियसी को दूसरा व एलबीएस की साधना ने तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता के उद्घाटन के मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने मेधावी खिलाड़ियो को पुरस्कार देने के पश्चात कहा कि खेल में प्रतिस्पर्धा की भावना होना जरूरी है। इससे खेल में निखार आता है। इसी छोटे से मैदान से खिलाड़ी बड़े मैदान में खेल कर क्षेत्र व देश का नाम रोशन करता है। प्रधानाचार्य मेजर सूबेदार यादव ने कहा कि व्यक्ति को खेल अति आवश्यक है।
खेल से शारीरिक व बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। संचालन आनंद प्रकाश पाठक व जितेन्द्र पांडेय ने किया। इस दौरान सचिव बीडी चौबे, विजय सिंह, योगेश्वर प्रसाद, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, शाकिर हसैन आदि लोग रहे।