फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगेः जय प्रकाश

Fri, 05 Feb 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
 पूर्व मंत्री जयप्रकाश यादव ने कहा कि सपा ने जो जिम्मेदारी दी है उसका बखूबी पालन करेंगे। बृहस्पतिवार को वे सिंचाई डाक बंगले में पत्रकारों से बात कर रहे थे। कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एमएलसी के लिए टिकट दिया है।
विज्ञापन


जिले में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जगह जगह उनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष यमुना यादव, हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, ग्राम प्रधान अशोक यादव आदि कार्यक्रम में शामिल थे। सिंचाई डाक बंगले के बाद पूर्व मंत्री सपा कार्यालय पहुंचे। जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर मणि त्रिपाठी, सुमन ओझा आदि ने स्वागत किया।

 भिटौली प्रतिनिधि के मुताबिक अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रहमतुल्लाह खां ने भिटौली में शादाब, लायक अली, शमशाद खां, शरीफ अंसारी, सत्यपाल यादव आदि के साथ स्वागत किया। परतावल प्रतिनिधि के मुताबिक हरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी के साथ सपा से घोषित ब्लॉक प्रमुख  प्रत्याशी हरिशंकर वर्मा भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें