नौतनवा। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ छेड़खानी करने के आरोपी युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव में रात में गांव से बाहर गई महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़खानी की थी। मामले में केस दर्ज कर पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी थी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि महिला के साथ छेड़खानी करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर जेल भेज दिया गया। संवाद