डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में पहुंचे दो बुजुर्ग।
- फोटो : MAHARAJGANJ
जान गई ला न कतना विकास भइल बा
आठ किमी पैदल चलकर उपमुख्यमंत्री को सुनने आए बुजुर्ग
महराजगंज। योगी सरकार में बहुत तेजी से विकास होता बा। इ सरकार में सड़क और पुलिया बहुत तेज बनता बा। अब त बिजली भी ठीक से मिलत बा। पहिले की तरह तेल और ढिबरी की जरूरत ना ही बा। इतना ही नाही यह सरकार में त शिक्षा और इलाज क भी बढ़िया इंतजाम बा। मीतउ आज नेताजी के भाषण सुन के तोहू उ जान गईल ह न की भाजपा सरकार में कतना विकास भइल बा।
यह कहना हैं उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के कार्यक्रम में आए 65 वर्षीय जंग बहादुर और 55 वर्षीय हरिहर प्रसाद का। नौतनवां क्षेत्र के सरकरी निवासी जंग बहादुर और हरिहर प्रसाद का कहना है कि उन्हें लोगों से सूचना मिली कि अड्डा बाजार के महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज में प्रदेश के डिप्टी सीएम आ रहे हैं। वह लोग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आठ किलोमीटर पैदल चलकर सुबह दस बजे आ गए। दोपहर 12:56 बजे हेलिकॉप्टर की आवाज सुनकर वह लोग प्रसन्न हो गए।
कार्यक्रम के समापन के बाद भीड़ और पैरों से उड़ती धूल के बीच से गुजरते हुए जंगबहादुर ने साथी हरिहर प्रसाद से चर्चा करते गुजर रहे थे कि मीतउ आज नेत जी के भाषण सुन के तु हूउ जान गईल ह न की भाजपा सरकार में कतना विकास भइल बा। जंगबहादुर ने कहा कि उनके पास एक एकड़ कृषि भूमि है। जबकि उनके साथी हरिहर प्रसाद के पास 50 डिस्मिल जमीन है। सरकारी योजनाओं का भले ही उन्हें लाभ नहीं मिला है, लेकिन मोदी और योगी की सरकार में देश और राज्य का तेजी से विकास हो रहा है।