फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: श्रद्धा दुबे की तलाश में एसओजी ने सोनौली सीमा पर डाला डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में भागी श्रद्धा दुबे की तलाश में लखनऊ क्राइम ब्रांच व एसओजी की टीम तीन दिन से भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में डेरा डाले हुए है। शुक्रवार व शनिवार को टीम द्वारा सोनौली, भगवानपुर, ठूठीबारी व खनुआ बॉर्डर के आसपास जांच की चर्चा है।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीण संपर्क मार्गों, पगडंडियों व नेपाल जाने वाले रास्तों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जाने की बात भी सामने आई है। श्रद्धा के नेपाल में संभावित ठिकाने की आशंका के बीच जांच टीम सीमावर्ती इलाकों में उसकी आवाजाही से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है। जांच टीम की लगातार सक्रियता से सोनौली व आसपास के सीमावर्ती गांवों में हलचल बढ़ गई है। मुख्य सड़कों के अलावा गांवों को जोड़ने वाले पगडंडियों व संपर्क मार्गों और से भी भारत-नेपाल सीमा पर आवाजाही होती है।
चर्चा है कि सोनौली और खनुआ बॉर्डर के आसपास नेपाल जाने वाले रास्तों पर लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई है, ताकि संदिग्ध गतिविधियों और श्रद्धा की संभावित आवाजाही से जुड़ी जानकारी मिल सके। हालांकि, किन स्थानों के कैमरों की फुटेज देखी गई और उससे कोई अहम सुराग मिला है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

श्रद्धा के नेपाल में छिपे होने की आशंका के बीच सीमावर्ती क्षेत्र में जांच का दायरा बढ़ने की चर्चा है। श्रद्धा के नेपाल में मौजूद होने, सीमा पार करने या वहां किसी संभावित ठिकाने के संबंध में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में श्रद्धा दुबे भागी हुई बताई जा रही है। उसकी तलाश में जांच टीम के लगातार तीन दिनों से सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय रहने के बाद स्थानीय स्तर पर भी मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। जांच एजेंसियों की ओर से आधिकारिक बयान सामने आने के बाद ही सीमावर्ती क्षेत्र में की गई पड़ताल और सीसीटीवी फुटेज की जांच से मिली जानकारी का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल सोनौली विशाल शुक्ला ने बताया कि एसओजी की टीम आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें